Friday, March 29, 2024
Home देश प्रजापति के समाज के गुरु राजा दक्ष प्रजापति का मनाया गया जन्मोत्सव

प्रजापति के समाज के गुरु राजा दक्ष प्रजापति का मनाया गया जन्मोत्सव

प्रजापति के समाज के गुरु राजा दक्ष प्रजापति का मनाया गया जन्मोत्सव

बिसौली /बदायूँ:- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग एवं जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा डॉ राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज के पूर्वज एवं ब्रह्मा जी के पुत्र ब्रह्मांड के प्रथम महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती के उपलक्ष में गाँव गाँव मे जाकर जनजागरण यात्रा की ।उन्होंने बिसौली तहसील के ग्राम सिंहथरा, तालिमनगर, जसरथपुर, सिद्धपुर ,,गदगांव ,करनपुर, नसरोल और परवेजनगर पहुंचकर प्रजापति समाज के लोगों को प्रजापति समाज के गौरवशाली इतिहास और महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती हर वर्ष गुरु पूर्णिमा यानी आसाड़ी के दिन मनाई जाती है
डॉ राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज के लोगों से आग्रह किया कि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन अपने पूर्वज महाराजा दक्ष जयंती का जन्म दिन धूमधाम से मनाया करें और उन्होंने शाम को 8:00 बजे महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने व अपने घरों पर दीपों से सजावट करने का आह्ववान भी किया। तथा उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के पद चिन्हों पर चलकर समाज का उत्थान करना चाहिए और समाज में शिक्षा पर विशेष बल देना चाहिए
उनके साथ भानु प्रताप प्रजापति , मोहनलाल प्रजापति, वीरेश प्रजापति,पंकज प्रजापति , वेदप्रकाश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति,वीरेश प्रजापति, अरविंद प्रजापति ,सोनू प्रजापति, बालकिशन प्रजापति, विशाल प्रजापति आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read