Thursday, March 28, 2024
Home देश कड़कड़ाती ठण्ड मे ठिठुरन बड़ी.... आग का अलाव एक मात्र सहारा

कड़कड़ाती ठण्ड मे ठिठुरन बड़ी…. आग का अलाव एक मात्र सहारा

कड़कड़ाती ठण्ड मे ठिठुरन बड़ी…. आग का अलाव एक मात्र सहारा

*जन जीवन प्रभावित*

नरैनी।। पिछले तीन दिन से चल रही शीत लहर के बाद से ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग जहां गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। बहीं दूसरी ओर लोग आग के अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
सोमवार से जिले में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह व शाम के समय ठंड अधिक होने के कारण लोग अपने घरों के बाहर अलाव लगाकर ठंड से बचाव करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
लोगों की माने तो किसानों की फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। फिलहाल सरसों व गेहूं की फसल को ठंड से कोई नुकसान नहीं है। अगर लगातार ठंड बढती रही और ठण्ड के साथ वर्षा भी  हुई तो फसलों के लिए ठंड नुकसानदेह भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read